रांची का भविष्य और नागरिक प्राथमिकताएं विषय पर आयोजित खुली चर्चा में शामिल हुए अजय नाथ शाहदेव

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : कांग्रेस नेता और जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव सोमवार को आदित्य विक्रम जायसवाल की ओर से आयोजित खुली चर्चा में शामिल हुए। चर्चा का विषय रांची का भविष्य और नागरिक प्राथमिकताएं था।

रांची नगर निगम चुनाव के मद्देनजर आयोजित इस बैठक में विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और पेशेवर संगठनों के साथ शहर के समावेशी विकास पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें उपस्थित लोगों से आग्रह किया गया कि वे 23 फरवरी को चुनाव चिन्ह : ‘बेंच’ छाप, क्रमांक संख्या पांच पर अपना बहुमूल्य मत देकर महापौर पद की प्रत्याशी रमा खलखो को विजयी बनाएं और रांची का विकास सुनिश्चित करें।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।