पाकिस्तान पर भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर पूरा देश हर्षित और गौरवान्वित : नीतीश कुमार

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोमवार को कहा कि इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से खेलते हुए बिहार के ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। इशान किशन के उज्ज्वल भविष्य की कामना है। इस जीत पर पूरा देश हर्षित और गौरवान्वित है। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को मेरी अनंत शुभकामनाएं।

Share This Article