निर्वाचन आयोग मार्च : कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कथित ‘मनमानी कार्यशैली’ के विरोध में राज्य चुनाव आयोग (ईसी) के कार्यालय तक मार्च कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को पानी का बौछार किया।

पार्टी कार्यकर्ता चुनावी नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग के भीतर मतभेद संबंधी एक मीडिया रिपोर्ट के बाद प्रस्तावित विरोध मार्च के लिए चुनाव आयोग कार्यालय से लगभग आधा किलोमीटर दूर ‘आर ब्लॉक’ चौराहे पर एकत्र हुए थे। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़ने लगे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया, “कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने उन पर पानी की बौछारें की।” बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने संवाददाताओं से कहा, “यह स्पष्ट है कि निवार्चन आयोग समझौता कर चुका है। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री अमित शाह के निर्देश पर काम कर रहा है। हमारी पार्टी का रुख साफ है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए।”

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।