नई दिल्ली: सरकार आईडीबीआई बैंक में रणनीतिक हिस्सेदारी बेचने के लिए मिली वित्तीय बोलियों का मूल्यांकन कर रही है और यह प्रक्रिया स्थिर गति से आगे बढ़ रही है। सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने पहले बताया था कि अरबपति निवेशक प्रेम वत्स समर्थित फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स और दुबई स्थित एमिरेट्स एनबीडी ने जुलाई में आईडीबीआई बैंक में 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए अपनी संशोधित बोलियां जमा की थीं।



