रांची : रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीआईटी इलाके में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी आरोपी कुख्यात गैंगस्टर राहुल सिंह के गिरोह से जुड़े हुए हैं। फिलहाल सभी से गहन पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
गोलीबारी के बाद तेज हुई कार्रवाई
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इलाके में दहशत फैलाने की नीयत से फायरिंग की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया और संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान सुराग मिलते ही पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि हुई।

दहशत फैलाने की थी साजिश
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी रांची पुलिस ने राहुल सिंह गिरोह के तीन सदस्यों को हथियारों के आदान-प्रदान के मामले में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट इलाके से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। पुलिस का मानना है कि गिरोह लगातार शहर में अपनी पकड़ मजबूत करने और भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा था।
पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
रांची पुलिस के वरीय अधिकारी जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी देंगे। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जल्द होगा खुलासा




