गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को गुवाहाटी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की वार्षिक परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। यह परेड पूर्वोत्तर क्षेत्र में पहली बार आयोजित हो रही है तथा इसे अर्जुन भोगेश्वर बरुआ खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए केंद्र सरकार केवल अपनी सैन्य शक्ति ही नहीं, बल्कि एक बड़ा कूटनीतिक संदेश भी दे रही है। जो उत्तर पूर्व कभी हिंसा, उग्रवाद और अशांति का पर्याय माना जाता था, वहां इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का आयोजन यह बताता है कि अब शांति और अमन-चैन यहां के लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है।
गुवाहाटी में सीआरपीएफ की वार्षिक परेड में आज हिस्सा लेंगे गृह मंत्री अमित शाह

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
