Latest Newsझारखंडपूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और जेएमएम नेता राकेश महतो की हत्या

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और जेएमएम नेता राकेश महतो की हत्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह : पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या कर दी गयी है। राकेश का अधजला शव निमियाघाट थाना इलाके के खांखी जंगल में मिला है। हत्या के बाद शव को पेड़ के पत्तों से जलाने का प्रयास भी किया गया है। घटना की सूचना पर डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार के साथ निमियाघाट और डुमरी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है।

राकेश महतो डुमरी क्षेत्र के बड़े राजनीतिक छवि के व्यक्ति थे। वे जिला परिषद का चुनाव जीतने के बाद वर्ष 2016 में जिला परिषद के अध्यक्ष भी बने थे। क्षेत्र के लोकप्रिय रहे राकेश महतो की हत्या से क्षेत्र में मातम के साथ गुस्सा भी देखा जा रहा है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करे। उन्होंने बताया कि राकेश जेएमएम के नेता थे और लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।
एसपी डॉ. बिमल कुमार ने एसडीपीओ डुमरी को मामले की जांच तुरंत करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। एसडीपीओ सुमित कुमार ने कहा कि राकेश महतो की हत्या हुई है। लाश खांखी के जंगल में मिली है।

spot_img

Latest articles

झारखंड में अप्रैल से शुरू होगा SIR! जानें कौन-कौन से दस्तावेज रखने होंगे तैयार

रांची: राजनीतिक हलचल और बहसों के बीच अब झारखंड में मतदाता सूची को लेकर...

भाजपा समर्थित मेयर पद की उम्मीदवार रोशनी खलखो के लिए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया जनसंपर्क

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भाजपा समर्थित मेयर पद की...

गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर गूंजा वासेपुर, फहीम खान के बेटे के ड्राइवर को अपराधियों ने मारी गोली

धनबाद: धनबाद के कोयलांचल क्षेत्र वासेपुर में शनिवार देर रात अचानक गोलियों की आवाज...

खबरें और भी हैं...