भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सोमवार को भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ नई दिल्ली मुख्यालय में औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान श्री महतो ने उन्हें दायित्वपूर्ण और सफल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा दोनों नेताओं के बीच झारखंड और बंगाल में एनडीए की मजबूती की रणनीति पर भी चर्चा हुई। सुदेश ने कहा कि एनडीए का संकल्प राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का है। पूर्ण विश्वास है कि नितिन नवीन के नेतृत्व में एनडीए की एकता और अधिक सुदृढ़ होगी तथा जनसेवा और विकास की राजनीति को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।