
रांची: आगामी त्यौहार होली को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। पर्व को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाए है। आईजी अभियान ने माइकल राज ने इसी को मद्देनजर पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है. इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक होली पर्व खत्म होने तक यह आदेश लागू रहेगा। यानी त्योहार के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी सामान्य अवकाश पर नहीं जा सकेगा। प्रशासन का साफ संदेश है—होली पर सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।
सिर्फ आपात स्थिति में मिलेगी छुट्टी
हालांकि, प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अति-आवश्यक या विशेष परिस्थितियों में छुट्टी दी जा सकती है। उदाहरण के तौर पर गंभीर बीमारी या परिवार में किसी आपात स्थिति की हालत में अवकाश पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा सामान्य परिस्थितियों में किसी भी कर्मी को छुट्टी की अनुमति नहीं होगी।
जिलों में बढ़ेगी निगरानी
होली के दौरान संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। गश्त बढ़ाई जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी, जिससे अफवाह या भड़काऊ संदेश फैलाने वालों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आम लोग बेफिक्र होकर होली का आनंद लें। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से प्रशासन के नियंत्रण में है और शांति बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है।
