BREAKING: बुंडू में ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के डामारी मोड़ के समीप शनिवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक बाइक से जा रहा था, तभी उसकी बाइक एक टेंपो से टकरा गई। टक्कर के बाद वह सड़क के दूसरी ओर जा गिरा। उसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जबकि टेंपो वहीं मौजूद रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस फरार ट्रेलर और उसके चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से डामारी मोड़ पर सुरक्षा इंतजाम सख्त करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।