
रांची : भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो राजधानी की नयी मेयर बनी हैं। उन्होंने शुक्रवार को कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को 14,363 वोटों से हराया। रोशनी को 1,57,669 वोट मिले, जबकि रमा को 1,43,306 वोट मिले। मेयर पद के लिए पांच राउंड में हुई मतगणना का परिणाम रात 12 बजे घोषित किया गया। रोशनी ने पहले राउंड से ही बढ़त हासिल की, यह अंत तक बनी रही। मेयर पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला रोशनी और रमा खलखो के बीच रहा। अन्य 9 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। गौरतलब है कि 23 फरवरी को झारखंड के 48 नगर निकाय में चुनाव हुआ था।
