
Stabbing and Weapon Brandishing cases: राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद (Land Dispute) को लेकर हुई चाकूबाजी और मारपीट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया।
हथियार लहराने से फैली दहशत
पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या का आरोपी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विवादित जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के साथ मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान आरोपियों ने हथियार भी लहराए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई
इस मामले में जाकिर अंसारी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Police ने 30 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
हथियार और वाहन बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक फोल्डेबल रायफल, एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक खाली मैगजीन बरामद की है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई कई गाड़ियों को भी जब्त किया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।
