बिहार को भाजपा की चरागाह न बनने दें : पप्पू यादव

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने बिहार में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, चिराग पासवान,लालू प्रसाद यादव और उपेंद्र कुशवाहा से अपील की है कि वे बिहार को भाजपा की चारागाह न बनने दें। उन्होंने गुरूवार को कहा कि मांझी जी,चिराग जी,लालू जी, उपेंद्र जी बिहार को बीजेपी का चरागाह न बनने दें। एकमत से निशांत जी को बिना शर्त समर्थन देकर बिहार का मुख्यमंत्री बना दें। बीजेपी के लिए बिहार का दरवाजा बंद कर दें। भविष्य की राजनीति आपस में फरिया लेंगे। इतिहास में अमर हो जाओगे। बिहारी स्वाभिमान का प्रतीक बन जाओगे। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल है।

Share This Article