माउंटेन मैन दशरथ मांझी को तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि

तेजस्वी यादव ने माउंटेन मैन दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मांझी के अदम्य साहस, जुनून और संकल्प को याद कर असंभव को संभव बनाने की प्रेरणा बताया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को “माउंटेन मैन” स्व॰ दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर पार्टी के कर्पूरी सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह से संवाद किया।

तेजस्वी ने कहा कि 22 वर्षों तक केवल एक हथौड़ा और छेनी के साथ 360 फुट लंबे 30 फुट चौड़े और 25 फुट ऊंचे पहाड़ के सीना को अपने हौसले, जोश, जज़्बे, जुनून, ज़िद, निश्चय और दीवानगी से चीरकर; गया जिले के अतरी और वज़ीरगंज क्षेत्र की दूरी को 40 किमी कम करने वाले महान शख्सियत “माउंटेन मैन” बाबा दशरथ मांझी को कोटि-कोटि प्रणाम और नमन।

उन्होंने साबित किया कि अगर दिल में जुनून हो तो कोई भी काम असंभव नहीं है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।