

पटना : जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को पटना में बिहार विधानसभा परिसर में बांकीपुर के विधायक के तौर पर शपथ ली। इस महीने की शुरुआत में हुए उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। विधानसभा का सदस्य बनने को अपने लिए गौरव का क्षण बताया। कहा कि समाज और बिहार की बेहतरी के लिए उन्हें काम करना है। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के जिस सदन में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर, कृष्ण बाबू, अनुग्रह नारायण सिंह, नीतीश कुमार, लालू यादव, केदार पांडेय, रामविलास पासवान और सुशील मोदी जैसे नेताओं ने सदस्य के तौर पर काम किया है, उस सदन का सदस्य बनना उनके लिए गौरव की बात है।





उन्होंने कहा कि इस सदन का सदस्य बनना उनके जैसे व्यक्ति के लिए गौरव के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। जिस सदन में सैकड़ों लोगों ने समाज और राज्य की बेहतरी के लिए अपने जीवन के बहुमूल्य वर्ष लगाए हैं, उन सभी से प्रेरणा लेकर उन्हें बिहार की बेहतरी के लिए काम करना है।
