नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर में की पूजा-अर्चना

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को खुसरूपुर स्थित बैकुंठ धाम के ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की। स्थानीय पूजारी ने विधि-विधान से उन्हें मां की पूजा-अर्चना करवायी। इस मौके पर नीतीश कुमार ने राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इधर, नीतीश कुमार के मंदिर दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

यह मंदिर पटना से लगभग 31 किलोमीटर दूर खुसरूपुर रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर की दूरी पर पुराने पटना-रांची रोड के पास स्थित है। गौरतलब है कि इस मंदिर का जीर्णोद्धार मुगल सम्राट अकबर के प्रधान सेनापति राजा मानसिंह ने करवाया था। ऐसा माना जाता है कि बंगाल विजय के दौरान राजा मानसिंह की नाव यहां अटक गई थी, और स्वप्न में भगवान शिव के निर्देश पर उन्होंने इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।