बिहार में जन्मे शेफ स्कॉटलैंड के महल में शाही परिवार की मेजबानी वाली पार्टी में शामिल हुए

बिहार के मोतिहारी में जन्मे शेफ नंद किशोर यादव को एडिनबर्ग के होलीरूडहाउस पैलेस में किंग चार्ल्स तृतीय और क्वीन कैमिला की रॉयल गार्डन पार्टी में आमंत्रित किया गया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लंदन: बिहार में जन्मे शेफ नंद किशोर यादव को ब्रिटेन में अपने पाक कला के सफर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में आयोजित ‘रॉयल गार्डन पार्टी’ में आमंत्रित किया गया।

स पार्टी की मेजबानी ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला ने की। ऐतिहासिक होलीरूडहाउस पैलेस में आयोजित यह समारोह ब्रिटेन के शाही परिवार के गर्मियों के प्रमुख आयोजनों में शामिल है। राजा परंपरागत रूप से हर साल गर्मियों में एक सप्ताह स्कॉटलैंड के इस शाही महल में बिताते हैं।

इसे ‘होलीरूड सप्ताह’ या ‘शाही सप्ताह’ कहा जाता है। इस दौरान आयोजित ‘रॉयल गार्डन पार्टी’ विभिन्न समुदायों की उपलब्धियों का सम्मान करने का प्रमुख अवसर होती है।

हाल में पार्टी में शामिल हुए नंद किशोर ने कहा, ‘‘होलीरूडहाउस पैलेस में आमंत्रित किया जाना मेरे लिए बेहद गर्व और आभार का अनुभव था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत से आकर ब्रिटेन में अपना करियर बनाना और फिर इतने महत्वपूर्ण समारोह में आमंत्रित किया जाना मेरे लिए ऐसी उपलब्धि है, जिसे मैं जीवन भर संजोकर रखूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह दिन मेरे लिए बेहद खास था। होलीरूडहाउस पैलेस में खड़े होकर इतने प्रतिष्ठित समारोह का हिस्सा बनना मेरे अब तक के सफर को याद करने का अवसर था। मुझे अपनी जड़ों, अपने सफर और आने वाले भविष्य पर बेहद गर्व महसूस हुआ।’’

शेफ नंद ने कहा, ‘‘अपने पूरे करियर के दौरान मैंने अपनी पाक कला और आतिथ्य क्षेत्र में अपने अनुभव का इस्तेमाल समुदायों की मदद करने, धर्मार्थ कार्यों में योगदान देने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए किया है।’’

भारत, अमेरिका और ब्रिटेन में 25 वर्षों के करियर के दौरान शेफ नंद ने भारतीय, फ्रांसीसी, इतालवी, भूमध्यसागरीय और दक्षिण अमेरिकी व्यंजनों में विशेषज्ञता हासिल की है।

बिहार के मोतीहारी में जन्मे नंद किशोर 2007 में ब्रिटेन आये थे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।