ब्रिटिश प्रधानमंत्री बर्नहैम ने भीषण गर्मी, सूखे के बीच किसानों के लिए अतिरिक्त निधि की घोषणा की

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लंदन: ब्रिटिश प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने कहा है कि इंग्लैंड के किसानों को लंबे समय तक चलने वाली लू और सूखे मौसम के असर से निपटने में मदद के लिए 6.5 करोड़ पाउंड की अतिरिक्त निधि मिलेगी। ब्रिटिश सरकार देश के बड़े हिस्सों में लंबे समय से जारी तेज गर्मी और सूखे के हालात से निपटने के लिए संघर्ष कर रही है। इस 65 मिलियन पाउंड की कुल राशि में से 50 मिलियन पाउंड 50 मिलियन पाउंड सीधे सतत खेती प्रोत्साहन योजना में जोड़े जाएंगे, जिससे इसका कुल बजट बढ़कर 290 मिलियन पाउंड हो जाएगा।

प्रधानमंत्री बर्नहैम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि “अपने देश का भोजन खुद उगाने की क्षमता हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का हिस्सा है और मैं इसे इसी तरह देखूंगा”। उन्होंने जोर देकर कहा कि जलवायु परिवर्तन के खतरों की अग्रिम पंक्ति पर खड़े किसानों को यह जोखिम अकेले नहीं उठाना चाहिए। यह फैसला प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई आपातकालीन कोबरा (COBRA) बैठक के बाद लिया गया, जिसमें देश भर में लगी जंगल की आग (Wildfires), पानी की भारी किल्लत और लगातार बढ़ रही गर्मी की समीक्षा की गई थी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।