पटना : पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के फलका प्रखंड अंतर्गत रहटा पंचायत के तरियापार गांव, वार्ड संख्या-10 निवासी रामनारायण सोरेन के 35 वर्षीय पुत्र चंदलाल सोरेन का बीते दिनों 11 हजार वोल्ट का बिजली तार गिरने से मौत हो गयी थी। मामले की जानकारी मिलते ही सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी। उन्होंने तत्काल अपनी ओर से पीड़ित परिवार को ₹20,000 की आर्थिक सहायता दी तथा बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें हरसंभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।



