बदलती दुनिया की पहचान और भविष्य की आवश्यकता है आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस : निशांत कुमार

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल बढ़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शुरुआती रोग पहचान, टेलीमेडिसिन और बेहतर उपचार पर जोर दिया।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार बुधवार को पटना के ताज होटल में स्वास्थ्य विभाग की कार्यशाला में शामिल हुए। कार्यशाला का विषय एआई फॉर हेल्थियर बिहार था। कार्यशाला में निशांत ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आज बदलती दुनिया की पहचान और भविष्य की आवश्यकता है। व्यक्तिगत उपयोग के साथ-साथ इसके संस्थागत उपयोग पर भी हमें गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। इसी दिशा में बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए AI के व्यवस्थित और प्रभावी उपयोग की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में AI रोगों की शुरुआती पहचान, जांच, उपचार, मरीजों की स्थिति की निगरानी और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े डेटा का संधारण और विश्लेषण बेहतर होगा, जिससे भविष्य की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के निर्धारण में अधिक स्पष्टता और सटीकता आएगी। निशांत ने कहा कि AI के साथ हमारे डॉक्टरों, नर्सों, ANM और आशा कार्यकर्ताओं की क्षमता बढ़ाना भी स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। AI आधारित टेलीमेडिसिन और क्लिनिकल डिसीजन सपोर्ट के माध्यम से दूर-दराज के क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह की पहुँच बेहतर बनाने की दिशा में भी हम आगे बढ़ रहे हैं।

हमारा उद्देश्य केवल आधुनिक तकनीक को अपनाना नहीं, बल्कि इसके माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाना है। तकनीक तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक मरीज को समय पर बेहतर उपचार मिल सके। कार्यशाला में बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।