राज्यसभा चुनाव: एनडीए के 5 उम्मीदवारों ने किया नामांकन,राजद की ओर से एडी सिंह ने भी आखिरी दिन भरा पर्चा

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए के पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। इनमें जदयू के नीतीश कुमार व रामनाथ ठाकुर, भाजपा के नितिन नवीन और शिवेश कुमार और रालोमो के उपेन्द्र कुशवाहा के नाम शामिल हैं। इस मौके पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। नामांकन दाखिल करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नितिन नबीन एक साथ बिहार विधानसभा पहुंचे। अमित शाह ने दोनों नेताओं को शुभकामनाएं भी दी। तीनों नेताओं के एक ही गाड़ी में सवार होकर विधानसभा पहुंचने से सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया। इससे पहले दिल्ली से पटना पहुंचने पर अमित शाह ने नीतीश कुमार और नितिन नवीन के साथ अहम बैठक भी की। नामांकन के दौरान एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और विधायक भी विधानसभा परिसर में मौजूद थे।

गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के लिये नामांकन का आज अंतिम दिन था। राजद की ओर से अमरेन्द्रधारी सिंह को मैदान में उतारा गया है। एडी सिंह वर्तमान में राजद की ओर से राज्यसभा सदस्य हैं। उनका भी कार्यकाल समाप्त होने वाला है। बिहार से राज्यसभा की 5 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। जिसमें एनडीए की ओर से ही 5 उम्मीदवार उतारे गए हैं। जबकि महागठबंधन की ओर से एक उम्मीदवार के मैदान में आने से उम्मीदवारों की संख्या 6 हो गई है। ऐसे में 16 मार्च को मतदान होना तय हो गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।