
वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की सेना और सुरक्षा बलों से हथियार डालने को कहा है। व्हाइट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि मैं एक बार फिर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड, सेना और पुलिस के सभी सदस्यों से हथियार डालने की अपील करता हूं। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो वे मारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब समय है कि आप ईरानी लोगों के लिए खड़े हों और अपने देश को वापस लेने में उनकी मदद करें। या तो सरेंडर कर दो. हम आपको बख़्श देंगे। या फिर अपनी निश्चित मौत चुन लो। ट्रंप ने दुनिया भर में मौजूद ईरानी राजनयिकों से भी शरण मांगने को कहा है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि आप हमारे साथ मिलकर एक नया और बेहतर ईरान बनाने में मदद करें। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में ईरान की सत्ता में जो भी आए, वह अमेरिका या उसके पड़ोसी देशों के लिए ख़तरा न बने।

