निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर आजसू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

रांची के निजी स्कूलों में री-एडमिशन फीस की मनमानी वसूली पर आजसू ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा, अवैध फीस पर तुरंत रोक की मांग और आंदोलन की चेतावनी दी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची में निजी स्कूलों की मनमानी फीस को लेकर आजसू ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए रांची डीसी से अवैध फीस वसूली पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में आजसू ने कहा कि रांची जिला के कई निजी स्कूल अपने मनमाने तरीके से अभिभावकों से री-एडमिशन फीस वसूल रहे हैं, जो शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) का उल्लंघन है। संगठन ने याद दिलाया कि सर्वोच्च न्यायालय ने सालों पहले ही इस तरह की अवैध फीस वसूली पर रोक लगा दी थी।

आजसू ने चेतावनी दी कि यदि इस अवैध वसूली पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो संगठन मजबूर होकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा। इस मौके पर आजसू के विश्वविद्यालय संयोजक राजेश सिंह, अमन साहू, सन्नी सिंह, राज दुबे, अंकित कुमार, अमित मिंज, संजू तिर्की और शुभ राठी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने उपायुक्त से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की अपील की।

आजसू का कहना है कि निजी स्कूलों द्वारा री-एडमिशन के नाम पर अभिभावकों पर दबाव डालकर फीस वसूलना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह शिक्षा के अधिकार के मूल सिद्धांतों के खिलाफ भी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।