पश्चिम एशिया पर चर्चा से डर रही है सरकार: कांग्रेस

कांग्रेस ने पश्चिम एशिया की स्थिति और उसके भारत पर प्रभाव को लेकर संसद में चर्चा की मांग की, जयराम रमेश ने कहा सरकार बहस से डर रही है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्ष पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर इसके प्रभावों को लेकर संसद के दोनों सदन में चर्चा कराए जाने की मांग कर रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इसकी अनुमति देने से ‘‘पूरी तरह इनकार’’ कर रही है क्योंकि वह यह चर्चा कराने से ‘‘डरती’’ है। कांग्रेस ने दावा किया कि सरकार की विदेश नीति का सच पहले ही उजागर हो चुका है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘विपक्ष पश्चिम एशिया की स्थिति और उसके भारत पर पड़ने वाले प्रभावों पर संसद के दोनों सदन में चर्चा की मांग कर रहा है लेकिन मोदी सरकार ऐसी बहस की अनुमति देने से हठपूर्वक इनकार कर रही है। सरकार साफ तौर पर भयभीत दिख रही है।’’ रमेश ने कहा, ‘‘इसकी विदेश नीति पहले ही बुरी तरह उजागर हो चुकी है।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।