
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में छात्रों द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन के मुद्दे पर सोमवार को कांग्रेस पर ‘दोहरे मापदंड’ अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने दिल्ली में छात्रों के आंदोलन को ‘राजनीतिक रूप से हथियाने’ की कोशिश की थी, वे अब पूर्वी राज्य में चल रहे आंदोलन पर चुप्पी साधे हैं।
भाजपा का यह बयान ऐसे समय आया जब झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थी सोमवार सुबह राज्य विधानसभा की ओर मार्च कर रहे थे।

