मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में ‘जोहारग्राम-मेड इन झारखंड’ शोरूम का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में 'जोहारग्राम-मेड इन झारखंड' शोरूम का उद्घाटन किया, जहां आदिवासी पोशाक और पारंपरिक उत्पाद उपलब्ध होंगे, सांस्कृतिक और स्थानीय कला को बढ़ावा मिलेगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Showroom Inauguration : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के करमटोली चौक के पास ‘जोहारग्राम-मेड इन झारखंड’ शोरूम का फीता काटकर शुभारंभ किया। शोरूम में पुरुष, महिला और बच्चों के लिए आदिवासी पोशाक उपलब्ध होंगी, जिनमें आदिवासी साड़ियां, टी-शर्ट, बंडी और अन्य पारंपरिक पहनावे शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी कला-संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ आदिवासी ज्वेलरी, व्यंजन और अन्य उत्पादों को भी प्रोत्साहित करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शोरूम से लोगों में ट्राइबल पहनावे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

इस अवसर पर शोरूम के संचालक आशीष सत्यव्रत साहू ने मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।