रिश्वत मामले में पूर्व थाना प्रभारी की जमानत पर फैसला सुरक्षित, 18 मार्च को आएगा आदेश

रिश्वत मामले में चैनपुर थाना के पूर्व प्रभारी अशोक कुमार यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, एसीबी की विशेष अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा, 18 मार्च को आएगा आदेश।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bribery Case: रिश्वत से जुड़े एक मामले में चैनपुर थाना के पूर्व प्रभारी अशोक कुमार यादव की जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई पूरी हो गई है। सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब इस मामले में कोर्ट 18 मार्च को अपना आदेश सुनाएगी।

20 फरवरी को हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, एसीबी ने 20 फरवरी को अशोक कुमार यादव को गुमला से गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि वे लगभग एक महीने से फरार चल रहे थे। इससे पहले 21 जनवरी को चैनपुर थाना के तत्कालीन प्रभारी शैलेश कुमार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था।

जांच में सामने आई भूमिका

शैलेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अशोक कुमार यादव की भूमिका भी जांच के दायरे में आई। एसीबी ने जांच के बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।

ईंट पकाने के एवज में मांगी गई थी रिश्वत

आरोप है कि पीड़ित जयपाल नायक से निजी घर के लिए ईंट पकाने के बदले रिश्वत मांगी जा रही थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी। जांच के दौरान मामला सही पाया गया, जिसके बाद एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया था।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।