
गांधीनगर : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गुजरात के दौरे पर हैं। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने गांधीनगर में भाजपा प्रदेश मुख्यालय ‘श्री कमलम’ में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनके यहां पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इससे पहले श्री मुंडा ने गांधीनगर में गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात में श्री विश्वकर्मा ने उनका शॉल और मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। अर्जुन मुंडा गांधीनगर बदलते राजनीतिक परिदृश्य में प्रभावी सांगठनिक भूमिका तय करने के लिए पहुंचे हैं।

