
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर नौ मार्च को होने वाले उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने गोवा की पोंडा सीट से रितेश रवि नाइक, नगालैंड की कोरिडांग सीट से दाओचिर आई इम्चेन और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से जे. चक्रवर्ती को चुनाव मैदान में उतारा है। बीजेपी ने इन सीटों पर स्थानीय स्तर के मजबूत और लोकप्रिय चेहरों को टिकट देने का फैसला किया है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि उम्मीदवारों के चयन में स्थानीय संगठन की राय को काफी महत्व दिया गया है. पार्टी ने गोवा की पोंडा सीट से रितेश रवि नायक को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट नंबर 21 है और यहां उपचुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि मौजूदा विधायक का निधन हो गया था। नागालैंड की कोरिडांग (अनुसूचित जनजाति) सीट से दाओचियर इल इंचेन को टिकट दिया गया है। यह सीट नंबर 28 है और यहां भी विधायक की मौत के कारण उपचुनाव हो रहा है। कर्नाटक में दो सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। बागलकोट सीट से श्री वीरभद्रय्या चारंतिमठ को उम्मीदवार बनाया है, जो सीट नंबर 24 है। वहीं दावणगेरे साउथ सीट से श्रीनिवास टी. दासाकिरप्पा को टिकट मिला है। यह सीट नंबर 107 है और यहां भी विधायक के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से श्री जहर चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया गया है। यह सीट नंबर 56 है और यहां विधायक के निधन के कारण चुनाव हो रहा है।

