पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा नवीन जायसवाल की बेटी के आशीर्वाद समारोह में पहुंचे, दिया सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद

रांची में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा विधायक नवीन जायसवाल की बेटी माही के आशीर्वाद समारोह में पहुंचकर नवदंपत्ति को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गुरुवार को हटिया से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल की बेटी माही के आशीर्वाद समारोह में पहुंचे और नवदंपत्ति को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। डॉ मुंडा के आवास पहुंचने पर नवीन जायसवाल ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। अर्जुन मुंडा के साथ कई भाजपा नेता भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। गौरतलब है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सपत्नीक माही का सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।