पहली ही पोस्टिंग में घूस लेते पकड़े गए एमओ साहब, साहिबगंज के बरहरवा में मचा हड़कंप

साहिबगंज में सिर्फ दो महीने पहले ज्वाइन किए सरकारी मेडिकल ऑफिसर नंदन कुमार 40,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार। पहली पोस्टिंग पर भ्रष्टाचार की यह घटना चर्चा में।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज: सिर्फ दो महीने पहले सरकारी नौकरी ज्वाइन करने वाले नंदन कुमार घूस लेते हुए एसीबी की टीम ने धर दबोचा। नंदन कुमार हाल ही में सीजीएल परीक्षा पास कर राज्य सरकार द्वारा बरहरवा प्रखंड में एमओ के पद पर अपनी पहली पोस्टिंग पर तैनात किए गए थे। जानकारी के अनुसार, नंदन कुमार 40,000 रुपए की रिश्वत लेने की कोशिश कर रहे थे। प्रत्येक डीलर से 5,000 रुपए की राशि मांगने के बाद डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आलमगीर आलम ने एसीबी, दुमका में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही एसीबी की टीम बरहरवा पहुंची और नंदन कुमार को मौके से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

यह घटना इसलिए और चर्चा में है क्योंकि नंदन कुमार ने महज दो महीने पहले ही सरकारी नौकरी ज्वाइन की थी। शुरुआती उत्साह और आदर्शवाद में दिखने वाले कई कर्मचारियों में नौकरी मिलने के बाद भ्रष्ट प्रवृत्ति विकसित होने की बात भी सामने आई है। बरहरवा में पहली ही पोस्टिंग पर घूस लेने की यह घटना अब सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चा का विषय बन गई है। इस गिरफ्तारी से यह संदेश भी गया कि एंटी करप्शन ब्रांच भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त है और किसी को भी दंड से नहीं बचाया जाएगा।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।