
रांची : ईद, सरहुल और रामनवमी के दौरान विधि और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने वीसी के जरिये सभी जिलों के डीसी और एसएसपी-एसपी को कई दिशा-निर्देश दिए। हेमंत सोरेन ने कहा कि पदाधिकारी इस बात का खास ख्याल रखें कि पर्व-त्योहारों के दौरान राज्य की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे और असमाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए।


