
रांची : अपने बयानों से सुर्खियों में रहनेवाले झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने शुक्रवार देर रात अपनी समझदारी का परिचय दिया। उन्होंने देर रात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरज साहू और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने वित्त मंत्री से कहा कि आपके अनुभव का लाभ राज्य और विभाग को मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा है और आपके अनुभव से पार्टी को मजबूती मिल रही है। संवाद बंद कमरे में होने चाहिए, बाकी, आप खुद समझदार हैं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि कभी-कभी लगता है कि जिंदगी केवल जिम्मेदारियों का एक सिलसिला है जिसे हम जीते कम हैं और निभाते ज्यादा हैं।

