रांची में 21 मार्च को ट्रैफिक अलर्ट! ईद और सरहुल पर कई रास्ते बंद, निकलने से पहले जरूर देखें पूरा प्लान

रांची में 21 मार्च को ईद और सरहुल पर ट्रैफिक अलर्ट, कई मुख्य सड़कें बंद, डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, घर से निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची में 21 मार्च को ईद उल फितर और सरहुल पर्व एक साथ मनाए जाएंगे। ऐसे में शहर में भारी भीड़ और जुलूस को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने खास ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। एसपी राकेश सिंह के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की जाएगी, ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो।

ईद के लिए ट्रैफिक व्यवस्था

  • ईद के दिन सुबह 6 बजे से नमाज खत्म होने तक कई प्रमुख सड़कों पर आवाजाही बंद रहेगी।
  • हरमू बाईपास रोड पर किशोरगंज चौक से रातू रोड चौराहा तक दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। छोटी गाड़ियों को किशोरगंज चौक से रांची लेक रोड होते हुए अपर बाजार की ओर भेजा जाएगा।
  • अम्बेडकर चौक से राजेंद्र चौक तक भी रास्ता बंद रहेगा। इस दौरान वाहनों को युवराज होटल की तरफ से डायवर्ट किया जाएगा।
  • मेन रोड पर रतन पी पी से गुप्ता भंडार तक कोई वाहन नहीं चलेगा। छोटी गाड़ियां सर्जना चौक, इंगराटोली, कॉटाटोली और मुंडा चौक के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगी।
  • डोरण्डा, सुजाता चौक, प्लाजा चौक, पुस्तक पथ और हिल व्यू जैसे इलाकों में भी कुछ समय के लिए रास्ते बंद रहेंगे।

पार्किंग की व्यवस्था:

  • महात्मा गांधी मार्ग पर सैनिक मार्केट, काली मंदिर चौक, टैक्सी स्टैंड और फिरायालाल चौक के पास पार्किंग की सुविधा रहेगी।
  • हरमू बाईपास पर ईदगाह के पास गोशाला के पास भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
  • इसके अलावा, जरूरत के अनुसार पुलिस अधिकारी अन्य जगहों पर भी पार्किंग की व्यवस्था करेंगे।

सरहुल पर्व के लिए ट्रैफिक प्लान

  • सरहुल की शोभा यात्रा दोपहर बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों से निकलेगी। इसे देखते हुए 21 मार्च को सुबह 6 बजे से रात 12:30 बजे तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। कई मार्गों पर आम वाहनों की आवाजाही भी सीमित रहेगी।
  • एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक और शहीद चौक तक रास्ता प्रभावित रहेगा।
  • सर्कुलर रोड से जेल चौक तक भी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
  • जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक और रेडियम चौक के बीच भी यातायात प्रभावित रहेगा।
  • पुराना नगर निगम कार्यालय, अपर बाजार, चडरी तालाब, थड़पखना और पुरुलिया रोड जैसे इलाकों में भी गाड़ियों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
  • सरहुल जुलूस के मुख्य मार्ग:
  • कांके रोड, रातू रोड, बोड़ेया रोड, रेडियम चौक, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड, सुजाता, मुंडा चौक और सिरमटोली सरना स्थल
  • नामकुम, खूंटी रोड, बिरसा चौक और डोरण्डा मार्ग
  • अरगोड़ा और हरमू मार्ग

पुलिस की अपील

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे घर से थोड़ा पहले निकलें और ट्रैफिक नियमों व डायवर्जन का पालन करें। ये सभी इंतजाम शहर में सुरक्षा और सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए किए गए हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।