नीतीश कुमार ने जदयू अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया

नीतीश कुमार ने जदयू अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया, निर्विरोध चुने जाने की संभावना, राज्यसभा वापसी के साथ राष्ट्रीय राजनीति में उनकी भूमिका फिर से अहम होती दिख रही।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल (यूनाइटेड) अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वह राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के साथ राष्ट्रीय राजनीति में वापसी की तैयारी कर रहे हैं।

जद(यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बृहस्पतिवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में कुमार का नामांकन प्रस्तुत किया। झा कुमार के प्रस्तावकों में से एक हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नामांकन दाखिल करने के लिए दिल्ली नहीं आए।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, कुमार का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है, क्योंकि इस पद के लिए किसी और के नामांकन दाखिल करने की संभावना नहीं के बराबर है।

जद(यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 मार्च है, जबकि उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 24 मार्च है।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच 23 मार्च को की जाएगी।

उन्होंने बताया, ‘यदि कोई अन्य उम्मीदवार नामांकन दाखिल करता है, तो मतों की गिनती 27 मार्च को होगी। अब तक केवल एक (नीतीश कुमार का) नामांकन दाखिल हुआ है।’

राजीव रंजन सिंह के दिसंबर 2023 में पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले जद(यू) की कमान संभाली।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।