
बिहार: बिहार के सहरसा जिले के महिषी प्रखंड में एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। खाना खाने के कुछ देर बाद 250 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत होने लगी।बता दें मी मील में सांप मिलने का आरोप स्कूल प्रबंधन पर लगाया गया है।
सरकार के तरफ से दिया जाता है दोपहर का खाना
बता दें भारत के सरकारी स्कूलों में सरकार के तरफ से बच्चों को खाना स्कूल पर ही मिलने का प्रावधान है यानी बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करने के लिए या फिर उन्हें भूखे पेट न पढ़ना पड़े इसके लिए सरकार के तरफ से उन्हें दोपहरका खाना या मीड-डे मील दिया जाता है। लेकिन ये मीड-डे मील ही जब बच्चों के लिए खतरा साबित हो जाए तो क्या होगा। बिहार के सहरसा में मीड-डे मील खाने से कई बच्चे बीमार हो गए।
अभिभावकों ने लगाया आरोप
सहरसा में बच्चों के बीमार पड़ने के बाद अभिभावकों ने आरोप लगाया कि मिड-डे मील में सांप मिला था। एक अभिभावक ने बताया कि उनका बच्चा स्कूल से घर पहुंचा और उसने खाने में सांप मिलने की बात कही। यह खबर फैलते ही गांव के लोग स्कूल पहुंच गए।
बच्चों का चल रहा है इलाज
बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां बच्चों का इलाज जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में सभी बच्चों को दवा दी जा रही है।

