पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राजकीय मध्य विद्यालय, रामजीचक, बाटागंज, दानापुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी-2026 में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से सीधे क्लास रूम में बैठकर संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ने, नियमित विद्यालय आने और 90% से अधिक अंक प्राप्त करने का लक्ष्य रखने का आह्वान किया।

इसके अलावा अगले वर्ष से सभी सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य करने की दिशा में योजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित चित्र प्रतियोगिता में बच्चों की रचनात्मकता और विकसित भारत 2047 के सपनों को देखा तथा उनकी प्रतिभा की सराहना की।


