डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने राजधानी के निजी स्कूलों के प्रिंसिपल की बुलाई मीटिंग, शिक्षा के अधिकार पर होगी चर्चा

रांची में जिला प्रशासन ने सभी निजी स्कूल प्रिंसिपलों की आरटीई मुद्दों पर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में शनिवार को आर्यभट्ट सभागार में चर्चा होगी।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची विश्वविद्यालय स्थित आर्यभट्ट सभागार में होगा निजी स्कूलों के प्रिंसिपल का जुटान

रांची : राजधानी के सभी निजी स्कूलों के प्रिंसिपल के लिए जिला प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। उनके साथ शिक्षा का अधिकार (आरटीई) से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए शनिवार को एक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी।

बैठक का आयोजन रांची विश्वविद्यालय स्थित आर्यभट्ट सभागार में सुबह 11:30 बजे से किया जाएगा। इससे पहले सुबह 11:00 बजे से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जायेगी। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार रांची जिले के सभी निजी स्कूल चाहे वे सीबीएसई, आईसीएसई, जैक या अन्य किसी बोर्ड से संबद्ध हों के प्रिंसिपल या उनके अधिकृत प्रतिनिधि की इस बैठक में उपस्थिति अनिवार्य की गई है। बैठक में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही निजी स्कूलों में आरटीई नियमों के अनुपालन, एडमिशन प्रोसेस और अन्य प्रशासनिक पहलुओं पर भी विचार-किया जायेगा।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।