आजसू को झटका! ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा

आजसू पार्टी के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी हरेलाल महतो ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और केंद्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देकर राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : आजसू पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हरेलाल महतो ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।अपने इस्तीफे में हरेलाल महतो ने कहा है कि मैं पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। मेरे हृदय में आजसू पार्टी और उसके सभी पदाधिकारियों के लिए स्थान बना रहेगा। गौरतलब है कि हरेलाल महतो ने आजसू पार्टी के टिकट पर ईचागढ़ विधानसभा से 2014 और 2019 में चुनाव लड़ा था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।