सार्थक, नमन और वंशिका के परिजनों से मिले रघुवर दास, दुख साझा किया

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास शनिवार को जमशेदपुर में हुई हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में असमय जान गंवाने वाले तीनों बच्चों सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल के शोकाकुल परिजनों से उनके आवास पर मिले और उनका दुख साझा किया। इस मौके पर रघुवर दास ने कहा कि बच्चों को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई तो संभव नहीं है, लेकिन इस असीम शोक की घड़ी में मैं पूरी संवेदनशीलता और मजबूती के साथ शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा हूं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस असह्य वज्रपात को सहन करने का संबल प्रदान करें।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।