झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यसमिति की बैठक 22 को, नगर निकाय सम्मान समारोह की तैयारियां पूरी

रांची में 22 मार्च को मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यसमिति बैठक, नगर निकाय सम्मान समारोह में समाज से निर्वाचित मेयर, अध्यक्ष, पार्षदों सहित सभी प्रत्याशियों को सम्मानित किया जाएगा।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Preparations for the Municipal Body Award Ceremony are complete.: रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की द्वितीय प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक एवं नगर निकाय सम्मान समारोह का आयोजन रविवार पूर्वाह्न 11 बजे से हरमू रोड रांची स्थित मारवाड़ी भवन के बहुउद्देशीय सभागार में रखा गया है।

जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सहायक समिति के संयुक्त तत्वाधान में मारवाड़ी भवन में आयोजित नगर निकाय सम्मान समारोह में मारवाड़ी समाज से झारखंड से निकाय चुनाव में निर्वाचित होने वाले सभी मेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया जाएगा।

साथ ही साथ नगर निकाय चुनाव में चुनाव लड़ने वाले सभी मारवाड़ी समाज के प्रत्याशियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस बार के झारखंड नगर निकाय चुनाव में मारवाड़ी समाज से 1 मेयर, 2 अध्यक्ष, 3 उपाध्यक्ष एवं 18 पार्षद चुने गए हैं।

मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं महामंत्री विनोद कुमार जैन ने सभी कार्यसमिति सदस्य,पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष,जिला,शाखा अध्यक्ष, मंत्री,विशेष आमंत्रित,परामर्श दात्री समिति के सदस्यों से इस बैठक एवं सम्मान समारोह में अवश्य उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

उक्त जानकारी देते हुए प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारीयों के मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री विनोद कुमार जैन, मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सुभाष पटवारी, ललित कुमार पोद्दार, मनोज कुमार चौधरी, नंदकिशोर पाटोदिया,कौशल राजगढ़िया, अनिल कुमार अग्रवाल,संजय सर्राफ, निर्मल बुधिया, महेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।