
जमशेदपुर: जमशेदपुर में WWII अमेरिकी जिंदा बम को डिफ्यूज करने के लिए भारतीय सेना ने हाई-रिस्क डिफ्यूज अभियान शुरू किया है। बम पूरी तरह एक्टिव और बेहद संवेदनशील बताया जा रहा है। इसलिए पूरे इलाके को एक किलोमीटर के दायरे में सील कर दिया गया है। सेना और प्रशासन ने इलाके में किसी के प्रवेश पर रोक लगा दी है। ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। बम निष्क्रिय करने के लिए नदी किनारे विशेष गड्ढा तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा पास के एक घर के समीप एक और संदिग्ध बम मिलने की सूचना से तनाव और बढ़ गया है।
ग्रामीणों में दहशत का माहौल
घटना के बाद आसपास के गांवों में डर का माहौल है। कई ग्रामीण जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क रहें। सेना, पुलिस और प्रशासन की तैयारियां सोमवार से ही सेना, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर डटी हुई हैं। मंगलवार से मुख्य डिफ्यूज अभियान शुरू होने की संभावना है, जिसे लेकर पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
बताते चलें कि जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी किनारे बालू खुदाई के दौरान पाए गए द्वितीय विश्व युद्ध के 227 किलो (500 पाउंड) वजन वाले अमेरिकी एएन-एम 64 मॉडल जिंदा बम ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। उसी बम को डिफ्यूज करने के लिए भारतीय सेना उतरी है।

