कोडरमा में 24 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा, रिश्तेदार ही निकला मास्टरमाइंड

कोडरमा में 24 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा, रिश्तेदार ही निकला मास्टरमाइंड, बच्चा सकुशल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिवार ने ली राहत

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Koderma Kidnapping Case : जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक नाबालिग के अपहरण मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

घटना तिलैया थाना क्षेत्र की है, जहां 14 वर्षीय चंदन कुमार का स्कूल से लौटते समय अपहरण कर लिया गया था। इस संबंध में उसकी बहन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

रिश्तेदार ही निकला साजिशकर्ता

जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर बच्चे के बहनोई सूरज कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह अपनी विधवा साली से शादी करना चाहता था और परिवार पर दबाव बनाने के लिए उसने अपहरण की साजिश रची।

तीन आरोपी गिरफ्तार

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पिंटू कुमार और संतोष सिंह को गिरफ्तार किया, जिनके पास से बच्चे को सुरक्षित बरामद किया गया।

24 घंटे में केस सॉल्व

इस मामले में कुमार शिवशीष के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जहां एक ओर बच्चे के परिवार ने राहत की सांस ली, वहीं इस घटना ने रिश्तों के दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।