रामनवमी की छुट्टी में बदलाव: अब 26 नहीं, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

रामनवमी के अवकाश में बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने 26 मार्च के बजाय 27 मार्च को छुट्टी घोषित करने का निर्णय लिया, आधिकारिक अधिसूचना जल्द जारी होने की संभावना है।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Change in holiday for Ram Navami : राज्य सरकार ने रामनवमी के अवसर पर घोषित अवकाश की तिथि में बदलाव करने का निर्णय लिया है। अब रामनवमी की छुट्टी 26 मार्च के बजाय 27 मार्च को दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा 25 मार्च तक इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। पहले जारी अवकाश सूची में 26 मार्च को रामनवमी के अवसर पर छुट्टी घोषित की गई थी, लेकिन इस वर्ष यह पर्व 27 मार्च को पड़ रहा है।

इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अवकाश की तिथि को संशोधित करने का फैसला लिया है। 27 मार्च को राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसके कारण उसी दिन अवकाश रखना अधिक उपयुक्त माना गया।

सूत्रों के अनुसार, सरकार के भीतर कुछ लोग 26 मार्च की छुट्टी को भी बरकरार रखने के पक्ष में थे, लेकिन फिलहाल ऐसा संभव नहीं दिख रहा है। अब केवल 26 मार्च की छुट्टी को स्थानांतरित कर 27 मार्च को लागू किया जाएगा।

फिलहाल राज्यवासियों को नई अधिसूचना का इंतजार है, जिसके बाद संशोधित अवकाश आधिकारिक रूप से लागू हो जाएगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।