गैस बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव! अब 35 दिन बाद मिलेगा सिलिंडर, जानें नए नियम और बुकिंग का समय

घरेलू गैस बुकिंग में नया अपडेट, अब एक सिलेंडर 25 दिन बाद, दो सिलेंडर 35 दिन, उज्ज्वला योजना लाभार्थियों के लिए 45 दिन का इंतजार; समय पर गैस वितरण सुनिश्चित।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : घरेलू गैस बुकिंग के नियमें में बड़ा अपडेट सामने आया है। नए नियमों के मुताबिक अब सिलेंडर लेने के बीच का समय बढ़ा दिया गया है। अलग-अलग उपभोक्ताओं के लिए समय सीमा इस प्रकार तय की गई है। नए नियमों का मकसद गैस की कालाबाजारी रोकना और सभी उपभोक्ताओं तक समय पर सिलेंडर पहुंचाना बताया जा रहा है।

बदले नियम के अनुसार जिन लोगों के पास केवल एक सिलेंडर है, वे नया सिलेंडर 25 दिन बाद ही बुक कर पाएंगे। दो सिलेंडर वाले ग्राहकों के लिए इंतजार अब 35 दिन का होगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अगली बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। इसका असर शहरों में रहने वाले डबल सिलेंडर वाले परिवारों पर ज्यादा पड़ेगा। साथ ही, अगर कोई ग्राहक तय समय से पहले बुकिंग करता है, तो सिस्टम उसे स्वीकार नहीं करेगा।

छोटे सिलेंडरों पर भी नए नियम

अब 5 किलो सिलेंडर भरवाने के लिए 9 से 16 दिन का गैप होना जरूरी है। 10 किलो सिलेंडर के लिए 18 से 32 दिन का गैप होना चाहिए। यह गैप पिछली बुकिंग की तारीख से नहीं, बल्कि सिलेंडर की डिलीवरी की तारीख से गिना जाएगा। नए नियमों से ग्राहक समय पर बुकिंग कर सकेंगे और गैस वितरण में व्यवधान की संभावना कम होगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।