सोनिया गांधी की हालत स्थिर, चिकित्सकों की निगरानी में

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं। अस्पताल के मुताबिक, उन्हें मंगलवार रात लगभग 10.22 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक सोनिया गांधी अस्पताल के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की टीम की निगरानी में हैं और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। उन्हें आब्जरवेशन में रखा गया है।अस्पताल प्रशासन ने संकेत दिया है कि उनकी स्थिति को लेकर बुधवार सुबह विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि सोनिया गांधी अस्थमा की मरीज हैं और हमेशा चेक अप के लिए गंगाराम अस्पताल ही जाती रहीं है। गांधी परिवार का भरोसा गंगाराम अस्पताल पर इतना है कि प्रियंका गांधी के बच्चे भी यहीं पैदा हुए हैं। इस बार भी सोनिया गांधी की तबीयत खराब है जिसकी वजह से राहुल गांधी ने केरल का अपना दौरा रद्द कर दिया और उनके बदले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे केरल गए हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।