भाजपा को 2024-25 में अन्य राष्ट्रीय दलों को मिलाकर मिले चंदे से 10 गुना अधिक चंदा मिला : एडीआर

एडीआर रिपोर्ट में खुलासा, 2024-25 में भाजपा को अन्य राष्ट्रीय दलों के कुल चंदे से 10 गुना अधिक धन मिला, राजनीतिक फंडिंग में भारी असमानता सामने आई

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ADR Report India: राष्ट्रीय दलों को मिलने वाले चंदे में 2024-25 में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 161 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसमें सत्तारूढ़ भाजपा का हिस्सा सबसे अधिक रहा।

भाजपा को इस अवधि में अन्य सभी राष्ट्रीय दलों द्वारा प्राप्त कुल चंदे से दस गुना से भी अधिक चंदा मिला। एसोसिएशन फोर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2025 में राष्ट्रीय दलों द्वारा घोषित 20,000 रुपये से अधिक के कुल दान 11,343 दानदाताओं से मिले जो 6,648.56 करोड़ रुपये रहे।

इनमें से भाजपा को 5,522 चंदे से 6,074.01 करोड़ रुपये, जबकि कांग्रेस को 2,501 चंदे से 517.39 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।