मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जेएन सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व सरकारी अधिकारी जेएन सिंह के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में सांत्वना दी।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शारदा बैटरी गली, पिस्का मोड़ स्थित विनोद कुमार सिंह के आवास पहुंचकर उनके पिता (राज्य सरकार के पूर्व अधिकारी) जेएन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर दुख जाहिर करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने विनोद कुमार सिंह और उनके परिजनों से मुलाकात कर दु:ख की इस घड़ी में उनका ढांढस बंधाया।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।