रामनवमी पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर मे भक्ति और श्रद्धा का अनुपम संगम

पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में रामनवमी पर विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और खिचड़ी महाप्रसाद का आयोजन हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में रामनवमी के पावन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम के दौरान श्री राधा रानी का अलौकिक और आकर्षक श्रृंगार जड़ित आभूषणों से किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सुसज्जित मंदिर परिसर में भक्ति भाव से ओतप्रोत वातावरण के बीच भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने भाव-विभोर होकर भाग लिया। इस अवसर पर महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी भोग को विधिवत रूप से पुजारी पंडित अरविंद पांडे द्वारा अर्पित किया गया। भोग के उपरांत सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद एवं शीतल गुलाब शरबत का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर परिसर को विशेष रूप से हनुमान जी के ध्वजों से सजाया गया था, जिससे वातावरण और भी आध्यात्मिक एवं उत्सवमय हो उठा। हर ओर ‘जय श्री राम’ के उद्घोष गूंजते रहे, जिससे श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और प्रवक्ता संजय सर्राफ ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और समाज में धर्म, आस्था एवं एकता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी सुंदर संदेश दिया।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।