
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। राज्य में कांग्रेस सरकार का नेतृत्व कर रहे सुक्खू बृहस्पतिवार को 62 वर्ष के हो गए। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर ज़िले के नादौन तहसील के सेरा गांव से ताल्लुक रखने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 26 मार्च 1964 को हुआ था। चार बार के विधायक सुक्खू ने दिसंबर 2022 को हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
